वैश्य समाज नगरीय निकाय में अपने प्रत्याशी खड़े करेगा

Jan 14 2021

ग्वालियर। नगरीय निकायों के चुनाव जैसे-जैसे निकट आते जा रहे हैं वैसे-वैसे ही सभी समाज के लोग सक्रिय होकर अब चुनावों में भाग लेने के लिये तत्पर होने लगे हैं। वहीं वैश्य समाज के लोग भी एकत्र होकर जहां महापौर पद पर महिला सामान्य होने की स्थिति में समाज की महिला से प्रतिनिधित्व के लिये सामने आने लगे हैं। वहीं वैश्य समाज के लोग सभी राजनैतिक दलों से भी आग्रह कर रहे हैं कि वह उनके समाज की महिला को महापौर से लेकर पार्षद पद पर लडायें।
अग्र सेवा राजनैतिक मंच के अध्यक्ष श्रीराम गोयल,सचिव अर्जुन अग्रवाल सहित महापौर पद की समाज की तरफ से घोषित प्रत्याशी श्रीमती मोनिका जैन ने बताया कि वर्तमान में अग्रवाल वैश्य समाज राजनैतिक रूप से मुख्य धारा से कम ही जुडा हुआ है। इस दौरान अशोक गुप्ता, महेश गोयल, मोनिका गर्ग, डॉ.हरिओम सिंघल, सुमन सिंघल, महेन्द्र अग्रवाल, विपिन खेतान, डॉ.अरविंद मिाल, रविशंकर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि शामिल थे।