मकर संक्रांति पर किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

Jan 14 2021

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेशु राजावत ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गजक, मगौडो के साथ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह एवं अध्यक्षता के रूप में सुरेंद्र सिंह तोमर एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमती मंजू सिकरवार, लालजी जादौन, देवेश शर्मा, अभय चौधरी, शरद गौतम, महेश उमरैइया, बलराम बघेल, बलवीर सिंह तोमर, हरिओम झा, राम प्रकाश परमार उपस्थित थे। इसमें 35 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन चंद्रवीर सिंह चौहान ने किया। 
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेखा त्रिपाठी, गीता मेवाफरोश, सुमन चौरसिया, पदमा शर्मा, अनुराधा शर्मा, मीना चौहान, रजनी भदोरिया, मिथिलेश बघेल, बविता तोमर, वर्षा रावत, रश्मि शर्मा, साधना राघव, विद्यादेवी कौरव, मंजू झा, हरि सिंह यादव, दिनेश यादव, प्रमोद शर्मा, ट्विंकल शर्मा, कुलदीप चतुर्वेदी, कैप्टन उपदेश सिंह भदोरिया, भानसिंह तोमर, सीबी शर्मा, अरविंद तोमर, धर्मराज तोमर सहित अधिक संख्या में लोग उपस्थित थे।