संक्रांति पर ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
Jan 14 2021
ग्वालियर। अंचल में शीतलहर का कहर जारी है। मकर संक्रांति की सुबह भी ठिठुरन वाली ठंड के साथ हुई है। गुरुवार को सुबह धूप कुछ देरी से निकली और अन्य दिनों की तुलना में तेज भी नहीं थी। यही कारण रहा कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो बीते दिवस से 0.5 डिग्री अधिक है। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। दिन में तेज धूप का असर अधिकतम तापमान पर भी दिख रहा है।
शहर में बीते तीन दिन से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पारा 3 से 4 डिग्री के बीच में अटका है। शीतलहर का यह असर सिर्फ ग्वालियर शहर में ही नहीं] बल्कि अंचल के दतिया, भिंड, मुरैना व शिवपुरी में भी देखने को मिला है। यही कारण है, अंचल के दतिया और ग्वालियर की रात पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडी बनी हुई है।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि संक्रांति के अवसर पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बर्फीली हवा अंचल में अपना असर दिखा रही है। फिलहाल कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है न ही कोई चक्रवात कहीं बन रहा है, इसलिए आने वाले 4 से 5 दिन में मौसम इसी तरह साफ और ठंडा रहेगा। 18 जनवरी के आसपास नया सिस्टम बनेगा। नए सिस्टम से एक बार फिर नीचे गिर रहे पारे में उछाल आ सकता है।
ठंड के बाद भी मंदिरों में दिखे लोग
गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर कड़ाके की ठंड होने के बाद भी लोग सुबह-सुबह मंदिरों में दान पुण्य करते नजर आए हैं। मंदिरों में भीड़ थी। ठंड पर संक्रांति का त्योहार हावी था। पर मंदिरों के आसपास बाहर अलाव जलते दिखाई दिए हैं।
ठंड के साथ अंचल में कोहरा भी अब अपना रंग दिखा रहा है। सुबह-सुबह कोहरा भी रहा है। यही कारण है कि दिल्ली से ग्वालियर की ओर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेन देरी से चली हैं। मौसम विभाग की मानें, तो आने वाले दिनों में कोहरा और भी गहरा हो सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









