आज 122 बस्तियों में होगा हनुमान चालीसा का पाठ -श्रीराम मंदिर निर्माण धन संग्रह अभियान को सफल बनाने की जाएगी प्रार्थना ग्वालियर। भगवान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो एवं देश का प्रत्येक व्यक्ति उसमें सहभागी बने, इसके लिए पूरे भारत में मंदिर निधि समर्पण की शुरुआत होने जा रही है। निधि समर्पण हर परिवार से उनकी स्वेच्छा अनुसार लेकर मंदिर निर्माण में उपयोग किया जाएगा। ग्वालियर महानगर में इस महाभियान की शुरुआत 15 जनवरी से होगी और 14 फरवरी तक यह कार्य चलेगा। अभियान की पूर्व संध्या गुरुवार की शाम को महानगर की 122 बस्तियों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। निधि महाभियान को मूर्तरूप देने के लिए गठित महानगर समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेन्द्र बांदिल ने बताया कि यह अभियान सफल हो और अधिक से अधिक राशि का समर्पण हो, इसकी प्रार्थना एक दिन पहले मंदिरों में की जाएगी। प्रत्येक बस्ती के मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक भगवान से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह करेंगे। अगले दिन 15 जनवरी से इस महाभियान की महानगर में भव्य तरीके से शुरुआत होगी
Jan 13 2021
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









