हाकर्स जोन में आवश्यक सुविधाएं पूर्ण कर कराएं ठेले वालों को व्यवस्थित निगमायुक्त ने किया हजीरा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
Jan 13 2021
ग्वालियर दिनांक 13 जनवरी 2021- निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज बुधवार को उपनगर ग्वालियर स्थित हजीरा क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
हजीरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री वर्मा ने इंटक मैदान में सब्जी मंडी एवं ठेला व्यवसायियों के लिए बनाए गए टीन शेड व हॉकर्स जोन का निरीक्षण किया तथा हॉकर्स जोन को व्यवस्थित करने एवं जो भी आवश्यक सुविधाएं रह गई हैं , उन्हें तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही यह भी निर्देश दिए कि इस क्षेत्र के ठेले वालों के लिए यह उपयुक्त जगह है। इस जगह को व्यवस्थित कर सभी को यहां स्थापित कराया जाए। जिससे क्षेत्र में यातायात की समस्या का निराकरण हो सके। इंटक मैदान के आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु अपर आयुक्त को निर्देश दिए गए।
इसके पश्चात निगम आयुक्त श्री वर्मा ने मनोरंजनालय मैदान में अमृत योजना द्वारा विकसित किए जा रहे पार्क का अवलोकन किया तथा कार्य तेजी से करने एवं गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। वही मनोरंजनालय मैदान में बने सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया और शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा शौचालय के बाहर स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत निर्धारित किए गए सात पॉइंट लिखवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही शहर के अन्य सभी शौचालयों पर भी यह पॉइंट लिखवाने एवं स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जारी किए गए टोल फ्री नंबर को भी अंकित करवाने के निर्देश अपर आयुक्त को दिए। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने वार्डों में लगातार सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुश्ती के अखाड़े का किया निरीक्षण, पहलवानों से की चर्चा
वहीं निरीक्षण के दौरान मनोरंजनालय मैदान में एक कोने में चल रहे अखाड़े को भी देखा तथा वहां कुश्ती की प्रैक्टिस कर रहे छोटे बड़े पहलवानों से बात की। इस दौरान अखाड़ा संचालित करने वाले खलीफा ने बताया कि पहलवानी कर रहे इन बच्चों को भरी सर्दी में भी मिट्टी के गड्ढों में कुश्ती की प्रैक्टिस करनी पड़ती है। यदि इन्हें प्रैक्टिस के लिए गद्दे मिल जाएं तो यह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन कर सकते हैं। जिसको लेकर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने पहलवानों से भी चर्चा की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि निगम द्वारा उन्हें कुश्ती की प्रैक्टिस हेतु गद्दे उपलब्ध कराए जाएंगे।
नाइट स्वीपिंग मशीन से होने वाली सफाई व्यवस्था को देखा
निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने गत रात्रि नाइट स्वीपिंग मशीन से नगर निगम ग्वालियर द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण सिटी सेंटर क्षेत्र में किया। निगमायुक्त ने नाइट शॉपिंग के लिए तैयार किए गए चार्ट एवं शेड्यूल का भी अवलोकन किया तथा निर्देश दिए कि सभी सड़कों पर नियमित एवं व्यवस्थित रूप से सफाई का कार्य हो, यह अधिकारी सुनिश्चित करें
हाकर्स जोन में आवश्यक सुविधाएं पूर्ण कर कराएं ठेले वालों को व्यवस्थित
निगमायुक्त ने किया हजीरा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -