ठंड का कहर जारी
Jan 13 2021
ग्वालियर। शहर की सुबह और सर्द हो गई। तड़के न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तकन्यूनतम पारा इससे नीचे नहीं गिरेगा। पिछले दस सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो सर्दियों के सीजन में जिले में 20 नवंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश भी हुई है।
इस कारण मौसम का मिजाज बदला है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से न्यूनतम तापमान 10 या उससे अधिक ही रह सकता है, तो सर्दी का ग्राफ आगामी सप्ताह में ज्यादा नहीं बढ़ेगा। सुबह के समय सूरज अपने समय पर निकला। धूप की चमक ज्यादा होने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है। इधर हाइवे पर भी कोहरे की अधिकता कम दिखाई देने से वाहन चालकों को आसानी हुई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









