अपर आयुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, दिए निराकरण के निर्देष ग्वालियर 12 जनवरी 2021- आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई के तहत आज नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव ने आमजनों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पेयजल, सडक, सीवर एवं अतिक्रमण एवं भवन निर्माण अनुमति से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अनेक विभागाधिकारी उपस्थित रहे

Jan 12 2021