शासन की योजनाएं एवं स्वच्छता के लिए अधिकारी ईमानदारी से करें कार्य: निगमायुक्त श्री वर्मा
Jan 12 2021
ग्वालियर दिनांक 12 जनवरी 2021- नवागत नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज पदभार ग्रहण करते निगम अधिकारियों की बैठक ली तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यक्रम व योजनाओं के साथ ही स्वच्छता के कार्य को सभी अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ करें।
बैठक में निगमायुक्त श्री शिवम वर्मा ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि निगम की पहचान लोगों के बीच में कार्य से होनी चाहिए। हमारा कार्य शहर के नागरिकों को दिखना चाहिए। इसके लिए हम सभी एक परिवार के रुप में मिलकर ईमानदारी, पूर्ण निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें। मैं हमेशा परिवार के एक मुखिया के रुप में आपके साथ हूं तथा अच्छे कार्य की सराहना एवं सम्मान किया जाएगा, लेकिन कार्य में लापरवाही एवं गलती कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।
निगमायुक्त श्री वर्मा ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी नियमित रुप से अपने अपने क्षेत्र में माॅनीटरिंग करें और शहर की स्वच्छता सर्वेक्षण रैंक और अच्छी करने के लिए जुट जाएं तथा सभी लोग अपना अपना कार्य करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र में कार्य के दौरान किसी विभाग विषेश के नहीं बल्कि केवल निगम के कर्मचारी के रुप में अपनी पहचान बनाएं और सभी अधिकारी व कर्मचारी ड्रेसकोड का पालन करें तथा निर्धारित ड्रेस में कार्यालय एवं फील्ड में रहें। बैठक के दौरान अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री आर के श्रीवास्तव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र पालिया, उपायुक्त श्री जगदीश अरोरा, श्री सत्यपाल ंिसह चैहान, श्री एपीएस भदौरिया सहित सभी विभागाधिकारी उपस्थित रहे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









