निगमायुक्त ने किया पदभार ग्रहण, कार्यालयों का किया निरीक्षण
Jan 12 2021
ग्वालियर दिनांक 12 जनवरी 2021- नवागत नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज दोपहर पदभार ग्रहण कर अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा निगम मुख्यालय में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री वर्मा का स्वागत अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव, श्री आर के श्रीवास्तव, श्री राजेश श्रीवास्तव, श्री देवेन्द्र पालिया सहित सभी अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत निगमायुक्त श्री वर्मा ने निगम मुख्यालय में निगम के विभिन्न सेक्शनों का निरीक्षण कर कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी सेक्शनों के बाहर सेक्शन में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी का नाम अंकित कराने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों से पूर्ण पारदर्शिता व निष्ठा के साथ एक परिवार के रुप में कार्य करने का आग्रह किया
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









