लियर। नवागत नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज पहले ही दिन शहर में स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा स्वच्छता कर्मियों से भी चर्चा कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री नरोत्तम भार्गव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jan 12 2021
नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा ने आज चार्ज संभालने से पूर्व ही शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया श्री वर्मा ने बस स्टैंड, थाटीपुर, मुरार एवं सिटी सेंटर सहित विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था देखी तथा सफाई व्यवस्था में संलग्न सफाई कर्मियों से चर्चा कर सफाई के बारे में जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपार आयुक्त श्री भार्गव ने निगमायुक्त को शहर की सफाई व्यवस्था के बारे में आवश्यक जानकारियां दी।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से एवं निष्ठा पूर्वक करें तथा ग्वालियर शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च रैंक दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें और ग्वालियर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाएं
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









