युवा मराठी मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर गिरवाई क्षेत्र में युवा दिवस के कार्यक्रम

Jan 12 2021

युवा मराठी मंच द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर गिरवाई क्षेत्र में युवा दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया,कार्यक्रम झुग्गी,बस्तियों के पढ़ने वाले छोटे बच्चो को भारतीय शिक्षण मण्डल के वक्त श्री मिताक्षा र जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व एवम उनके क्रिया कलापो की जानकारी दी गई,जो कि बच्चो ने बहुत ही रोचक तरीके से सुनी साथ ही बच्चो द्वारा देशभक्ति की कविताएं एवम गीतों की प्रस्तुतियां दी,कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो नेता एवम मराठी मंच के अध्यक्ष विकास चांदोरकर जी उपस्थित रहे जिन्होंने  विवेकानंद जी की प्रतिमा का माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुवात की,कार्यक्रम का संचालन एवं आभार आशुतोष जी द्वारा किया गया कार्यक्रम के अंत में वन्देमातरम का गान हुआ साथ ही छोटे बच्चो को अध्ययन सामग्री एवम प्रसाद का वितरण किया गया कार्यक्रम में मंच के आदित्य पित्रे,स्पर्श जोगलेकर मंच के अन्य सदस्य साथ ही शिक्षक गण उपस्थित रहे