प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों ने सीखा डिजीटल लेनदेन
Jan 11 2021
ग्वालियर नगर निगम ग्वालियर द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लाभान्वित हो रहे शहरी पथविक्रेताओं को मैं भी डिजीटल अभियान के तहत प्रशिक्षित करने के लिए लगाए जा रहे शिविर के तहत आज सोमवार को बालभवन में आयोजित शिविर में लगभग दो सैकडा से अधिक हितग्राहियों को डिजीटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। हितग्राहियों ने उत्साह से डिजीटल लेनदेन के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त डा प्रदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं भी डिजीटल विशेष अभियान के तहत बालभवन में शिविर लगाया गया तथा बडी संख्या में पथ विक्रेताओं को हितग्राहियों को डिजीटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। विभिन्न शिविरों के माध्यम से नगर निगम ग्वालियर द्वारा पीएम स्वनिधि के 500 से अधिक हितग्राहियों को डिजिटल पेमेंट सुविधा युक्त प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिनका उपयोग कर हितग्राही अपने ठेले पर नागरिकों से डिजिटल भुगतान प्राप्त कर सकेंगे।
डा श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर नियमित शिविर लगाकर हितग्राहियों को डिजीटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही हितग्राहियों को यह भी जानकारी दी जा रही है कि जो भी हितग्राही अपना 10 हजार रुपए का ऋण चुका देगें तो उन्हें 20 हजार रुपए के ऋण की पात्रता प्रदान की जाएगी
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









