जीवन में आगे बढऩे की शिक्षा देते हैं खेल - पाराशर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, पहला मैच सांखनी की टीम ने जीता

Jan 11 2021



भितरवार। खेल जीवन का आवश्यक अंग है। जीवन में शास्त्र और शक्ति दोनों की आवश्यकता है। स्वामी विवेकानंद जी ने भी कहा था कि गीता पढऩे से पहले फुटबॉल खेलो। केवल किताबी ज्ञान भी आपके जीवन को सफल नहीं बना सकता। एक दिन की हार यह तय नहीं करती कि आप असफल हो गए। इसीलिए आगे बढ़ो और प्रयास जारी रखो खेल हमेशा जीवन में आगे बढऩे की शिक्षा देते हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने गोलेश्वर सेवा समिति द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कही। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्थानीय सामाजिक संस्था गोलेश्वर सेवा समिति द्वारा विधानसभा स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ करने के लिए सोमवार को पं दीनदयाल स्टेडियम में समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता अमिताभ सिंह हरसी थे। जिन्होंने गोलेश्वर महादेव का पूजन एवं खिलाडिय़ों से खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खुद क्रिकेट खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री पाराशर ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पायलट बनने की परीक्षा देने गए थे। लेकिन वे असफल रहे। इस सफलता के बाद उनकी उदासी को देखकर एक साधू ने कहा कि आपका जन्म किसी अन्य कार्य के लिए हुआ है। इसके बाद डॉ अब्दुल कलाम भारत के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक बने, फिर उसके बाद भारत के राष्ट्रपति। इसलिए युवाओं को असफलता से कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ऐसी खेल प्रतियोगिताएं समय समय पर आयोजित होना चाहिए। वहीं इसी प्रकार अपने उद्बोधन में भाजपा के वरिष्ठ नेता अमिताभ सिंह हरसी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं इससे पूर्व गोलेश्वर सेवा संस्था के अध्यक्ष पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश मघैया एवं भाजपा नेता डॉ सुनील श्रीवास्तव ने समिति सदस्यों के साथ अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं इसके बाद सांखनी और शासन एकादश के बीच पहला मैच खेला गया। जिसमें पहले खेलकर सांखनी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए। जबाबी पारी खेलने उतरी शासन की टीम 159 रन बनाकर आउट हो गई