मौसम ने ली करवट, ठण्ड बढ़ी
Jan 11 2021
ग्वालियर। मौसम के मिजाज में आ रहे बार-बार बदलाव ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जिससे उनकी फसले भी लहलहाने लगेंगी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। हालत यह है कि अब केवल रात में ही कड़ाके की ठंड रह गई है। सुबह और दिन में ठंड का अहसास खत्म हो चुका है।
शनिवार को कोहरा छाने के बाद मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार जताए थे। इसके विपरित रविवार को सुबह से मौसम पूरी तरह साफ रहा है। कोहरा भी गायब था। सुबह छह बजे तक सर्द हवाओं ने जरूर कुछ परेशान किया,लेकिन सात बजे से धूप निकलना शुरू हो गई थी। मार्निंग वॉक पर निकले लोग भी गर्म कपड़ों में नजर नहीं आए। सर्दी के ढीले तेवरों ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है।
जम्मू कश्मीर से गुजर रहा पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर होने लगा है। इसके कमजोर होने देश के अन्य हिस्सों में बारिश का दौर खत्म हो गया है। इसके गुजरने के बाद हवा का रुख उत्तर से होगा। उत्तर की हवा अपने साथ बर्फीली ठंड लेकर आएगी। इससे रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे कंपाने वाली ठंड की शुरुआत होगी। 11 जनवरी से कंपाने वाली ठंड के आसार हैं। मकर संक्राति पर शीतलहर व शीतल दिन का सामना करना पड़ सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नेशनल शूटर श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को दी बधाई
मध्यप्रदेश को विकसित,आत्म निर्भर और समृद्ध राज्य बनाने पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अंतर्राष्ट्रीय वन मेले का बुधवार को करेंगे शुभारंभ
श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजय दिवस पर वीर जवानों के शौर्य को किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई।
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में कर रही विकास के कार्य : मंत्री श्री वर्मा
जिले के विकास में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं समाज के विशिष्टजनों के अनुभव अहम : मंत्री श्री वर्मा
भोपाल में 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन
पेंशनर्स दिवस पर 17 दिसंबर को शक्ति भवन में शिविर का आयोजन
स्कूलों में स्थानीय भाषाओं के समावेश के साथ 49 पुस्तकों का प्रकाशन
हितग्राही मूलक योजनाओं की अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सुनिश्चित करें: मंत्री श्री चौहान
पिछले दो वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुईं : मंत्री श्री चौहान
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









