स्वयंसेवक निकले पथ संचलन को, नहीं हुआ ट्रैफिक जाम

Jan 10 2021




ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रविवार को शहर भर में पथ संचलन निकाले गए। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा हर साल दशरहरे पर पथ संचलन निकाला जाता है, लेकिन इस साल कोरोना के चलते पथ संचलन नहीं निकाले गए थे। इसके चलते रविवार को शहरभर में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाले। रास्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों द्वारा निकाले गए पथ संचलन में इस बात का ध्यान रखा गया कि पथ संचलन के दौरान कहीं पर ट्रैफिक बाधित न हो। इसके चलते सभी पथ संचलन सड़क के किनारे-किनारे निकाले गए। इसके अलावा संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी पथ संचलन के दौरान सारी व्यवस्थाएं बनाए हुए थे।
पथ संचलन के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया गया। पथ संचलन में शामिल सभी स्वयं सेवक मुंह पर मास्क लगाए हुए थे। जो स्वयं सेवक मास्क लगाकर नहीं आए थे। उन्हें पथ संचलन से पूर्व मास्क वितरित किए गए। बैंड की धुन पर सभी स्वयं सेवक सधे हुए कदमों के साथ चल रहे थे।
आरएसएस का पथ संचलन सुबह 7 बजे शुरू हुए  गांधी नगर से सुबह 7 बजे 25 स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस गांधी नगर पहुंचा। हरिशंकर पुरम के गणेश पार्क से सुबह 9 बजे पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन मुक्तानंद आश्रम, गंगा अपार्टमेंट, ए ब्लॉक, श्रीराम कॉलोनी होता हुआ दुर्गा पार्क पहुंचा। पथ संचलन में 50 स्वयं सेवक शामिल थे। माधव नगर के तिकोनिया पार्क से सुबह 9 बजे 20 स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन चेतकपुरी, विवेक विहार होता हुआ वापस तिकोनिया पार्क पहुंचा। महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से 50 स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन फूलबाग चौराहा, मरीमाता रेलवे क्रॉसिंग, न्यू खेड़ापति कॉलोनी, विकास नगर पार्क, रवि नगर होता हुआ वापस महारानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक पहुंचा।