कोहरे और ओस ने बढ़ाई ठंड
Jan 09 2021
ग्वालियर। पूरे 7 दिन बाद रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद पारा सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कोहरे और ओस के साथ हल्का सर्द हवा ने ठंड का फिर जोरदार अहसास करया, जिसके चलते जनजीवन पर कुहासा बना रहा। यही नहीं बमुशिकल 11 बजे बादल और कोहरे को परे कर सूरज ने दर्शन दिए।
उधर मौसम विभाग का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ रवानगी डाल चुका है, ऐसे में सर्दी का तेज अहसास कंपकंपाहट और ठिठुरन पैदा कर लोगों को परेशान कर देगा। अब रात का पारा लगातार नीचे जाएगा। वहीं कोहरे और ओस में बढ़ोतरी होगी। दिसंबर में जहां सर्दी पर पारा भरी पड़ा, वहीं जनवरी में भी यह अब तक कुछ खास असर नहीं दिखा सकी है।
अब तक भले ही लोगों को सर्दी से राहत मिली हो, लेकिन रात से शीतलहर के प्रभावी हो जाने की संभावना जानकारों ने जताई है, जिसकी गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इससे ठंड एक साथ बढ़ जाएगी। अब तक मघ्य पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ बना होने के कारण जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का असर शहर में दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन अब इसके साथ ही हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही जबरदस्त बर्फबारी के चलते तेज सर्द हवा सहर में प्रवेश कर जाएगी, वहीं बंगाल की खाड़ी से बढ़ रही नमी में कमी आएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









