जेएएच के सुरक्षा अधिकारी व अधीक्षक में कहासुनी
Jan 08 2021
ग्वालियर। जेएएच स्थित मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अधीक्षक डॉ. गिरजा शंकर व अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही जेडीएस कंपनी के सुरक्षा अधिकारी परवेज खान की आपस में कहासुनी हो गई। अस्पताल गेट के बाहर दोनों के बीच दस मिनट तक मुंहबाजी हुई। बात बढ़ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने दोनो को शांत कराया।
शुक्रवार सुबह अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के लिए कॉलेज में हुए ड्राय रन का निरीक्षण करने संभागायुक्त आशीष सक्सैना व कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह पहुंचे थे। लेकिन अफसरो के पहुंचने की सूचना मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अधीक्षक डॉ.गुप्ता को नहीं मिली।
लेकिन जैसे ही डॉ.गुप्ता को पता चला कि अधिकारी अस्पताल में पहुंचे है, वैसे ही डॉ.गुप्ता ने मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड जमकर फटकार ही नहीं लगाई और कहा कि तुमने हमें क्यों नहीं बताया कि अधिकारी अस्पताल में आए है। इस बात का पता चलते ही मौके पर पहुंचे कंपनी के सुरक्षा अधिकारी परवेज खान से भी इसी मामले को लेकर अधीक्षक डॉ.गुप्ता की बहस हो गई।
डॉ. जीएस गुप्ता ने कहा कि मल्टी सुपर स्पेशलिटी में तेनात सुरक्षा कर्मी रात में ड्यूटी से गायब रहते है। वहीं मरीज के अटैण्डरों से पैसा वसूलते है इसके प्रमाण मेरे पास यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की सीसीटीवी फूटेज में है। वहीं इस मामले में फटकार लगाने पर इस तरह का तमाशा खड़ा करते है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









