दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3.9 डिग्री सेल्सियस का अंतर, दिन में जले अलाव
Jan 08 2021
ग्वालियर। शहर का मौसम भी बढ़ा अजीब हो रहा है। दिन का तापमान कम होता जा रहा है, लेकिन रात का पारा बढ़ता चला जा रहा है। यही कारण है कि दिन और रात के तापमान में सिर्फ 3.9 डिग्री तक का अंतर रह गया है। दिन में धूप न निकलने से अलाव जलाने पड़े है, पर रात को अचानक मौसम में गर्माहट का अहसास हुआ है।
शुक्रवार की सुबह कोहरा और धुंध के साथ हुई है। आसमान में बादल छाए होने और हवा चलने से हल्की सी ठंडक है। गुरुवार को दिन का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जबकि शुक्रवार को रात का तापमान 14.9 डिग्री दर्ज हुआ है। जो सामान्य से लगभग 8.2 डिग्री अधिक है। दिन और रात से तापमान में मामूली अंतर रह गया है। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो मौसम अजीब व्यवहार कर रहा है। दिन में धूप न निकलने और हवा चलने पर ठंडक बनी हुई है, पर रात को बादलों के कारण पारा उछला है। तभी तो सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक रात का तापमान बना हुआ है। पर 24 घंटे में रात के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना बनी हुई है।
कोहरा भी छाया है
बीते दो दिन से कोहरा भी छाया हुआ है। जहां गुरुवार को कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर तक रह गई थी, वहीं शुक्रवार को भी कोहरा अच्छा रहा है। दृश्यता 300 मीटर तक रह गई थी। कोहरा का सबसे ज्यादा असर ट्रेनों पर पड़ता है। दिल्ली से आने वाली ज्यादातर ट्रेन देरी से चल रही हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









