स्मैक तस्कर के खिलाफ प्रशासन ने की गृह अतिचार करने की एफआईआर दर्ज
Jan 08 2021
ग्वालियर। स्मैक तस्कर कल्लू खान के अवैध मकानों को जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। इंदरगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की।
जानकारी अनुसार टीम ने झाड़ू वाले मोहल्ले में उसके एक और मकान को तोड़ दिया। इसके पहले उसके दो मकान कुछ दिन पहले गेंडे वाली सड़क पर तोड़े गए थे। झाड़ू वाले मोहल्ले में उसके तीन मकान हैं, जिसमें एक को तोड़ा गया। संकरा रास्ता होने के कारण जेसीबी से तुड़ाई नहीं हो सकी। बहादुर खान और उसका भाई कल्लू खान दोनों नशे की तस्करी करते हैं। दोनों पर करीब 27-27 मामले दर्ज हैं और इनका पूरा परिवार ही नशा कारोबार में लिप्त है। बहादुर खान और इसके भाई ने तीन मकान गेंडे वाली रोड और तीन मकान झाड़ू वाले मोहल्ले में अवैध कमाई से बना रखे थे, इनमें से कुल तीन तोड़े जा चुके हैं। पटवारी आनंद कुमार निवासी डीडीनगर की शिकायत पर इंदरगंज थाने में भारतीय दंड सहिता की धारा 448 में गृह अतिचार करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









