बुलट मैकेनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jan 07 2021

 ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक एमएलबी रोड में बुलट मैकेनिक का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार रात को सभी के सोने के बाद कमरे में रस्सी बांधकर फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी जानकारी देर रात उसके बड़े बेटे ने देखा कि अंदर से कमरा बंद था। इस दौरान आशंकर होने पर कमरे का गेट खोला। कमरे के अंदर किशन पुत्र पातीराम बाथम उम्र 40 साल का शव फंदे पर झूल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को नीचे उतारा गया। पुलिस में मृतक के भतीजे ने सूचना दर्ज करवाई। मृतक कुछ दिनों से उदास था। उसके दो पुत्र हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है।