महिला अफसर ने पति पर दूसरी शादी करने की आशंका जताकर की शिकायत, पति बोला- झूठ बोल रही है
Jan 07 2021
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय में सारंगी सहायक के पद पर पदस्थ मोहम्मद अहमद पर उनकी पत्नी ने बिना तलाक दूसरी शादी की आशंका के साथ महिला थाना और झांसी रोड थाना में शिकायत की है, जबकि महिला के पति का कहना है कि वह तलाक ले चुके हैं। महिला झूठ बोल रही है। यूपी में पहले ही उन पर कोर्ट में पूर्व पत्नी ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा रखा है। इसके बाद भी यहां शिकायत करने का क्या मकसद समझ से परे है।
लखनऊ स्थित हसरत गंज निवासी शहनाज उत्तर प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय में कल्चर ऑफिसर हैं। उनकी शादी 8 साल पहले लखनऊ के मोहम्मद अहमद खान के साथ हुई थी। अभी मोहम्मद अहमद खान को वह माधव संगीत महाविद्यालय में बतौर सारंगी सहायक के पद पर पदस्थ बताती हैं। वर्तमान में नाका चन्द्रवदनी गली नंबर-1 में रहते हैं। महिला थाना में शहनाज द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके पति उनसे तलाक लिए बिना ही अन्य लड़की से शादी करने वाले हैं। यह उनको हाल में पता लगा है। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने उनको झांसी रोड थाना का मामला होने पर वहां शिकायत करने के लिए कहा। इसके बाद महिला झांसी रोड थाना पहुंची और शिकायत की है।
मामले में मोहम्मद अहमद खान का कहना है कि यह मेरी पूर्व पत्नी है। शहनाज से मैं नियम के अनुसार तलाक ले चुका हूं। वह लखनऊ में मेरे ऊपर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करा चुकी है। कोर्ट में मामला विचाराधीन है। इसके बाद भी यहां इस तरह से शिकायत करना मुझे बदनाम करने की साजिश है।
मामले में थाना प्रभारी झांसी रोड पंकज त्यागी का कहना है कि महिला ने शिकायत की है। उसकी जांच की जा रही है। उनका पहले से ही कोर्ट में केस चल रहा है। आशंका मात्र पर एक्शन नहीं लिया जा सकता।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









