मेला लगाने के लिये व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर दिया धरना
Jan 07 2021
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला की तिथि घोषित नहीं होने के कारण मेला व्यापार परेशान है। व्यापारियों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। इसी को लेकर गुरुवार को मेला व्यापारी संघ के नेतृत्व में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण कार्यालय के सामने व्यापारियों ने अर्धनग्न होकर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यपारियों ने चेतावनी दी कि इसके बाद भी ग्वालियर व्यापार मेले की तिथि घोषित नहीं की गई तो आंदोलन उग्र किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की गौरवशाली परंपरा को बनाये रखने का सवाल है। इस मौके पर व्यापार मेला व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, सचिव महेश मुदगल, उमेश उप्पल सहित दो दर्जन से अधिक व्यापारी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









