अटल द्वार से किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Jan 07 2021

ग्वालियर। किसान कानूनों को वापस लेने के लिए किसानों ने गुरुवार को पुरानी छावनी स्थित अटल द्वार से ट्रैक्टर रैली निकाली। यह रैली कलेक्ट्रेट पहुंची और कलेक्टर को ज्ञापन देकर किसान कानून को वापस लेने की मांग की। किसान रैली में ग्वालियर के आसपास से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस अवसर पर किसान नेताओं ने कहा कि केन्द्र द्वारा लाए गए कानून से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। केन्द्र सरकार देश के सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंप रही है। इसके चलते आने वाले समय में लोगों को परेशान होना पड़ेगा। वहीं फूलबाग पर चल रहे धरने में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। फूलबाग पर यह धरना एक जनवरी से चल रहा है।