सफाई कर्मचारी लौटे काम पर, कुछ ही घंटे में साफ दिखने लगा शहर

Jan 07 2021

ग्वालियर। शहर की सफाई व्यवस्था में लगे सफाई कर्मियों से गत दिवस कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सफाई कर्मियों से चर्चा कर उनकी सभी समस्याओं के निराकरण की पहल के बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर गुरूवार सुबह से ही शहर को साफ सुथरा बनाने की पहल प्रारंभ की है। शहर के हर कोने में निगम का सफाई कर्मी पूरी ताकत के साथ सफाई कार्य में लग गया है। निगम के प्रभारी आयुक्त नरोाम भार्गव सहित निगम के सभी वार्ड मॉनिटर और सफाई कार्य में लगे अधिकारी शहर में घूम कर सफाई व्यवस्था को देख रहे हैं और सफाई कार्य में लगे कर्मचारी भी अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर की पहल के बाद गत शाम बाल भवन में अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा हुई और उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक पहल के बाद शहर में सफाई व्यवस्था पुन: बहाल हुई और आज सुबह से ही सफाई व्यवस्था में लग गए हैं। निगम के सभी अधिकारी कर्मचारी और सफाई अमला पूरी मेहनत से शहर को स्वच्छता में नंबर वन बनाने के लिए जुट गए हैं। शहरवासियों से भी अपेक्षा है कि स्वच्छता में पूर्ण सहयोग प्रदान करें। इससे पूर्व कई दिनों से चल रही हड़ताल में शहर में जगह-जगह कचरा फैला नजर आ रहा था। 
सुबह के समय शहर में कॉलोनी और मोहल्लों में झाडू लगना शुरू हो गई। कचरा कलेक्शन के लिए निगम के वाहन दिखाई दिए। कर्मचारी कचरे के ढेर को साफ करते दिखाई दिए। कल तक पूरे शहर में कचरा बिखरा पड़ा था। आज मलबा उठते देख लोगों ने राहत की सांस ली। इधर कई बाजारों में भी कई व्यापारियों दुकानों में जमा हो रहा कचरा वाहन में डाला।
दीपावली के समय जब ईको ग्रीन के सफाई कर्मचारियों को नगर निगम में विलय किया गया था तभी दो किश्तों में पूरे हिसाब का वादा किया गया था। किसी को एक किश्त ही मिली है किसी को एक भी नहीं मिली है। ठेके पर काम रहे सफाई कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इस कारण वह हड़ताल पर चले गए थे।