कोहरे के आगोश में शहर, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन

Jan 07 2021

ग्वालियर। गुरुवार की सुबह शहर कोहरे की चपेट में रहा और सर्द हवाओं ने सिरहन बढ़ा दी। इसके चलते लोग सुबह काफी देर तक बिस्तर से नहीं निकले और चाय की चुस्कीयों का आनंद लेते रहे। भगवान सूर्यदेव के आज दोपहर 2 बजे तक दर्शन नहीं हुये। शहरभर में कोहरा छाया रहा। बस ट्रेने देरी से चली। घने कोहरे के चलते ठंड भी बढऩे लगी। अचानक कोहरे के सितम इस कदर बढ़ा की दोपहर तक शहर घने कोहरे की चादर में ढका रहा। वाहन चालक दिन में भी लाईट जलाकर गाड़ी चलाते दिखाई दिये।  वहीं दूसरी तरफ कोहरे के कारण तापमान में भी गिरावट आई।
ठंड से बचने के लिये गर्म कपड़े और मलर लगाकर सड़कों पर नजर आये। भगवान सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये। बच्चे सिर से पांव तक गर्म कपड़े पहनकर निकले। कोहरे ने वाहनों की रफ्तारों रपर भी ब्रेक लगा दिया। स्थिति ऐसी बनी है कि जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ताप रहे हैं।
 मौसम के अचानक करवट लेने से हृदय एवं सांस रोगियों को काफी सावधानी बढतना पड़ी। ठंड से बचने के लिये लोग आग का साहरा ले रहे है। और वहीं खानपान पर भी विशेष ध्यान रख रहे हैं। अस्पतालों में भी सांस से बीमार मरीजों की संख्या बढ़ रही है।