कांग्रेस के नववर्ष मिलन समारोह में आधा सैकड़ा भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ-शर्मा

Jan 06 2021

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता और ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह व 16 ग्वालियर पूर्व विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के विशेष आतिथ्य में मुरार स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में मजदूरों के बीच नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता सुधीर मंडेलिया ने किया। 
नववर्ष मिलन समारोह को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर समाज में बराबर के सम्मान का हकदार है, मजदूरों के बीच नववर्ष मिलन समारोह मनाकर गर्व महसूस कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि मजदूर देश के हर व्यापार, दुकानदारी सहित अनेक क्षेत्रों में अपनी उपयोगिता सिद्ध करता रहा है। मजदूरों को आर्थिक रूप से सम्पन्न करने की पहल कांग्रेस शासन काल में हुई और आगे भी होगी। इस अवसर पर 50 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिनमें बी.एल. गोतम, विजय वाल्मिक, ओमवती बाथम, नूरी मंडेलिया समेत कई भाजपाजन शामिल हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता चतुर्भुज धनोलिया, प्रेम सिंह यादव, जिला प्रवक्ता आंनद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष शर्मा, सुधीर मंडेलिया, सत्यभान चौहान, रामअवतार जाटव, बबलू सोन, कमलेश इंदोरिया, महादेव अपोरिया, उषा गहलोत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।