मौसम के बदल गए मिजाज, दिन और रात के पारे में उछाल से ठंड गायब
Jan 06 2021
ग्वालियर। शहर का मौसम एक दम बदल गया है। ठंड के दिनों में भी लोगों को पसीना आ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण बादल और नमी बढऩा है। यही कारण है कि दिन और रात के पारे में 6 से 7 डिग्री तक उछाल आया है। शहर में दिन के समय लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही है। एक तरह से कहें तो ठंड गायब सी हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन में शीत लहर के साथ ठंड फिर लौटेगी। अभी पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जल्द बर्फीली हवा शहर सहित अंचल में ठंड लाएगी।
सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा तापमान
बुधवार की सुबह भी आसमान में बादलों के साथ हुई है। बीच-बीच में धूप भी निकल रही है। बादल इतने घने नहीं है कि बारिश के रूप में बदल सकें। यही कारण कि बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक है। इसी तरह मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रहा था जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। यही कारण है कि जाड़े के दिन में लोगों को पसीना आ रहा है।
चक्रवातीय घेरा ने बढ़ाया पारा
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय की माने तो राजस्थान पर चक्रवातीय घेरा बना होने के कारण बारिश और नमी होती है। इस कारण तापमान गर्म हो जाता है। यही कारण है कि शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल आया है, पर 48 घंटे में वापस मौसम बदलेगा और शीत लहर के साथ ठंड बढऩा शुरू होगी।
कोहरा भी आएगा
मौसम विभाग की माने तो जल्द नया पश्चिमी विक्षोभ तैयार हो रहा है। उसके सक्रिय होने से पहले ही उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इससे एक या दो दिन में अंचल में घना कोहरा छाएगा। साथ ही सर्दी भी बढ़ेगी। यह सर्दी संक्रान्ति तक रहेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









