धूप निकली, सर्दी से मिली राहत
Jan 05 2021
ग्वालियर। लगातार दूसरे दिन धूप खिलने से सर्दी का प्रकोप कम हो गया है। मंगलवार सुबह से धूप खिली रहने के कारण लोगों से ठंड से भी राहत की सांस ली है। सुबह करीब आठ बजे ही धूप खिल गई थी। मौसम भी दिन भर पूरी तरह से साफ दिखाई दिया। सुबह से ही खिली धूप से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली है।
वहीं शाम के समय एक बार फिर से ठंड धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी थी। धूप खिलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल कर धूप का आंनद ले रहे हैं। मंगलवार को सुबह ही सूर्य देव के दर्शन हुए और मौसम साफ होने के कारण सुबह से खिली धूप का लोगों ने जमकर आनंद लिया। धूप खिलने के बाद लोगों ने ठंड से भी दिन के समय जहां लोगों को ठंड से राहत मिली, लेकिन करीब साढ़े पांच बजे से ठंड एक बार फिर से बढऩे लगी थी। कोहरा छट जाने के कारण यातायात व्यवस्था भी सामान्य रही। गाडिय़ां भी सामान्य गति से चलती नजर आई। लोग शहर के पार्को में बैठ कर धूप सेंकते नजर आए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









