सखी सगिनीं महिला ग्रुप नव वर्ष आयोजन किया

Jan 04 2021

ग्वालियर। सखी सगिनीं महिला ग्रुप (बेटी बचाओ बेटी पढाओ) की ओर से एक निजी होटल में नव वर्ष मनाने का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता उपस्थित रहीं। जिसमें सगिनीं की संस्थापक ममता गोयल, अध्यक्ष सीमा मित्तल, कोषाध्यक्ष  हेमलता अग्रवाल,  सचिव रजनी जैन, इस कार्यक्रम की संयोजिका मीनाक्षी महेश्वरी, बर्षा गुप्ता उपस्थित थीं।
इस दौरान कई कंपटीशन रखे गए जिसमें रिंग कॉम्पीटिशन, न्यू ईयर गेम, हैंकी कॉम्पीटिशन, बर्थडे सेलीब्रेट रखा गया। इसमें बेस्ट परफॉर्म करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रिंग कॉम्पीटिशन में फर्स्ट चंचल अग्रवाल सेकंड मधु मंगल थर्ड श्रारवणी घटक रही।
इन सभी मैं आशा लम्बा, सुनीता गोयल, सारिका गुप्ता, मंजू गोयल, नीतू शर्मा, हिमानी गोयल, नूपुर गोयल, माधवी मंगल आदि ने अपना पूरा सहयोग दिया।