पूनम अग्रवाल के सिर विजेता का ताज

Jan 04 2021

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा नये साल का आगाज धूमधाम से डीडी मॉल में किया गया। इस अवसर पर कई तरह की प्रतियोगिता रखी गई। संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल और रश्मि अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते पिछले साल जिंदगी बहुत तनावग्रस्त रहीं। इसलिए इस नये साल पर उन्होंने खुशनुमा माहौल बना रहे। इसलिए वेलकम 21 कार्यक्रम को किया। जिसमे मिसेज अग्रकुल के रूप में पूनम अग्रवाल चुनी गयीं। प्रथम रनर अप आरती बंसल रहीं और द्वितीय रनर अप दीपा जैन रहीं। तृतीय रूबी अग्रवाल रहीं। बेस्ट कॉन्फिडेंस का अवार्ड बबिता अग्रवाल को दिया गया। साथ ही कैट वाक में प्रथम संगीता जैन, द्वितीय मोनिका जैन और तृतीय अर्चना अग्रवाल आईं। बेस्ट स्माइल के लिए प्रथम नीलम जैन और द्वितीय पदमा बंसल चुनी गयीं। बेस्ट हेयर स्टाइल संगीता अग्रवाल का रहा। बेस्ट ड्रेस अपदीपमाला जैन का रहा। मुख्य अतिथि और जज के रूप मेंइंडियन आइडल फेम और सिंगर शिन्नी कालवृंत और मॉडल और अभिनेता ऋतुराज चौहान उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका लक्ष्मी अग्रवाल, सुलभा मित्तल, सीमा मित्तल, मीनू जैन, प्रियंका अग्रवाल, शशि अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, अलका गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, ज्योति गुप्ता थीं।