सर्दी से मिली राहत, सूरज भी चमका

Jan 04 2021

ग्वालियर। सोमवार सुबह सूरज पूरी ताकत के साथ उदयमान हुआ। इस कारण लोगों को सर्दी का एहसास कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में चक्रवातीय घेरे ने मौसम का मिजाज बदला है। इससे सुबह ठंड गायब हो गई। ज्यादा गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पड़ रही थी। लोग अपने-अपने घरों की छत पर बैठे धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो गया था।
इससे ग्वालियर अंचल में 2 जनवरी से बारिश का दौर शुरू हो गया था। गत दिवस बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। बादलों ने ठंड को गायब कर दिया। अब चक्रवातीय घेरा धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके बाद आसमान साफ होगा। आसमान साफ होने के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा।
पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तर से बर्फीली हवा का आना शुरू हो जाएगा, जिससे ठंड बढऩा शुरू हो जाएगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान भीनीचे आएगा। शीत लहर की शुरुवात होगी। फिलहाल दो दिन तक सूरज अपनी चमक से लोगों को सर्दी से निजात दिलाएगा ऐसी उमीद व्यक्त की जा रही है।