बदमाशों ने किए फायर, महिला को लगी गोली

Jan 03 2021

ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र में एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में पेट में गोली लगने का मामला सामने आया है। महिला घायल हो गई। महिला के पति का आरोप है कि उस पर गोली चलाई है। लेकिन पुलिस ने अभी इस बारे में पुष्टि नहीं की है। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
बताया गया कि राजकुमारी पत्नी परम सिंह राजपूत निवासी न्यू ग्रेसिम विहार कालोनी अपने घर के बाहर अलाव जलाकर ताप रही थीं। अचानक से कुछ लोग आए और गाली-गलौज करना शुरू कर दी। वहीं बदमाशों ने एक-दो फायर किए। फायर होने के बाद छर्रा महिला के लग गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार सुबह टीआई आलोक परिहार और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।