रात में मावठ की बारिश से बदला मौसम, तापमान बढ़ा, ठंडक बरकरार
Jan 03 2021
ग्वालियर। शनिवार को दिन भर बादल छाए और रात में हुई झमाझम बारिश ने रविवार से फिर से मौसम में बदलाव आ गया। सुबह तापमान में तो बढोतरी हुई, लेकिन ठंडक बरकरार रही। हालांकि बादलों की वजह से कड़ाके की सर्दी से लोगों को राहत मिली है। उधर बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे, मौसम विभाग ने भी बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात हुई झमाझम बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया। कृषि के लिहाज से मावठ की इस बारिश को काफी फायदेमंद माना जाता है। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे हैं, जिसके कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली है। हालांकि ठंडक अब भी बरकरार है। सुबह सात बजे न्यूनतम तापमान तेरह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है।
रात को हुई बारिश के बाद रविवार को सुबह कोहरा भी छाया रहा है। शहरी क्षेत्रों में कोहरे का असर कम दिखा, लेकिन हाइवे एवं शहर के बाहरी इलाके घने कोहरे की चादर से ढंके रहे हैं। सड़क पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, इसलिए दिन में भी वाहन चालकों को गाडिय़ों की लाइट चालू करना पड़ी है।
बारिश के कारण सड़कों के गड्डे पानी से लबालब हो गए। वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी निर्मित हो गई। हालांकि बारिश करीब एक घंटे ही हुई थी, इसलिए जल्द ही पानी निकल गया। सड़कों के गड्ढों में पानी भरा होने के कारण जरूर लोगों को सुबह दिक्कतें झेलना पड़ी हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









