सांसद शेजवलकर एयरपोर्ट पर नई टर्मिनल बिल्डिंग बनवाने के लिए नागरिक उड्यन मंत्री को लिखेंगे पत्र

Jan 02 2021

ग्वालियर। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने ग्वालियर एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ग्वालियर एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्य और बढती पैसेजर संख्या को देखते हुये एयरपोर्ट के विस्तार पर चर्चा की। वर्तमान में कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिये हवाई सेवा है। लेकिन जगह कम होने से अन्य जगहों के लिये हवाई सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। इसके लिये नई टर्मिनल बिल्डिंग की जरूरत है। जिसके लिये सांसद शेजवलकर ने आश्वस्त किया है कि इसके लिये वह नागरिक उड्यन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखेंगे और आग्रह करेंगे की एयरपोर्ट अथॉरिटि की प्लानिंग डाईरेट्रेट की टीम को ग्वालियर भेंजे और सर्वे कराये कि नई टर्मिनल बिल्डिंग के लिये कितनी भूमि की आवश्यकता है उसके बाद वह राज्यशासन से भूमि आवंटन के लिये बात करेंगे। 
मुबई के लिये बडे एयरक्राट चलेगा जिसकी क्षमता 180 पैंसेजर की होगी
इसके लिए एयरपोर्ट के मध्य का ट्रोली गेट चौड़ा करना होगा। इसके लिए एयरफोर्स से बात चल रही है। बैठक के दौरान एअरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि ग्वालियर एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ रही है। साल 2018-2019 यात्रि संया 21714 थी जो 2019-2020 में 132264 हो गई। 2018-2019 में 614 लाइट का आवागमन हुआ वहीं 2019-2020 में 2842 बैठक के दौरान पुणे हवाई सेवा शुरू करने पर यह समस्या बताई गई कि पुणे में रात्रि में लाइट ऑपरेशन होता है जबकि ग्वालियर एयरपोर्ट पर रात्रि में लाइट ऑपरेशन की कोई व्यवस्था नहीं है।
सांसद शेजवलकर ने कहा कि रात्रि में लाइट ऑपरेशन के लिये या करना पडेगा उन्हें बताये वह इसके लिय नागरिक उड्यन मंत्री से बात करेंगे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को सांसद शेजवलकर ने आश्वस्त किया कि ग्वालियर एयपोर्ट पर आने वाली समस्याओं से नागरिक उडयन मंत्री को अवगत कराकर समाधान कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। बैठक में एडीएम किशोर कन्याल,ग्वालियर एयरपोर्ट अथॉरिटि के डायरेक्टर बसीम अहमद अंसारी और भाजपा जिलाअध्यक्ष कमल माखीजानी के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।