बादल छाए, कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी

Jan 02 2021

ग्वालियर। कल सूरज निकलने से सर्दी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन रात से ही शीतलहर और कोहरे की अधिकता के कारण शुक्रवार को सबसे ठंडा शहर रहा, बल्कि कोहरे के कारण दृश्यता बहुत ही कम रही। साल के दूसरे दिन शनिवार को सुबह के समय शहर में कोहरे की चादर छाई रही, जिस वजह से हाईवे किले के पास कोहरा घना बना रहा। मुरैना-आगर और नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन रेंगते रहे।
बानमोर से लेकर पुरानी छावनी तक पूरे हाईवे पर शून्य दृश्यता के कारण वाहन बेहद धीमी चाल से चल सके। सुबह से ही बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। सूरज तो कतई बाहर नहीं निकला। सर्दी ने सितम ढाया कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। आधी रात से ही कोहरे की धुंध शुरू हुई जो जारी है।
11 बजे तक सूरज के दर्शन नहीं हुए। सड़कों पर हालत यह थी कि सुबह 11 बजे तक वाहन हेडलाइट जलाकर चलते रहे। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी के कारण यह बर्फीली हवाएं चल रही हैं। आगामी दो दिन सर्दी का जोर और बढ़ेगा।