वेतन नहीं मिला तो सड़कों पर फैंका कचरे का ढेर, 1500 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, किया प्रदर्शन
Jan 02 2021
ग्वालियर। शनिवार को 1500 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर आक्रोशित होकर शहर की सड़कों पर कचरे का ढेर डाल दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने धमकी देकर कहा कि हमारा वेतन नहीं दिया गया तो पूरे शहर की सड़कों को मलबे से पाट देंगे। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कई मुख्य सड़कों पर कचरा दिखाई दे रहा है। सुबह महाराज बाड़ा पर सफाई कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मनमानी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की है।
उनका कहना था कि कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इधर कॉलोनी और मोहल्लों में न तो झाडू लगी है न ही डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए निगम के वाहन आए हैं। सभी सफाई कर्मचारी शनिवार सुबह रोज की तरह घर से तो निकले, लेकिन काम पर नहीं पहुंचे। सफाई कर्मचारी बाड़ा पर एकत्रित हुए और हड़ताल कर दी। हड़ताल करने वालों में 1100 करीब ठेके पर काम करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारी थे। इसके अलावा 400 के लगभग वह सफाई कर्मचारी थे जो ईको ग्रीन कंपनी से निगम में मिलाए गए थे। शनिवार को दोनों सफाईकर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर चले गए हैं।
सफाई कर्मचारियों ने बताया कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है। दीपावली के समय जब ईको ग्रीन के सफाई कर्मचारियों को नगर निगम में विलय किया गया था तभी दो किश्तों में पूरे हिसाब का वादा किया गया था। लेकिन नया साल आ गया पर निगम द्वारा सफाई कर्मचारियों को उनका भुगतान नहीं किया गया। गुस्साएं सफाई कर्मचारियों ने सांसद विवेक शेजवलकर नई सड़क स्थित निवास पर जाकर प्रदर्शन भी किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









