सिंधिया के जन्मदिन पर मंदिरों में हुआ सुंदरकांड

Jan 01 2021

ग्वालियर। भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के 50 वें जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम सांसद विवेक शेजवलकर के मुख्य आतिथ्य, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अध्यक्षता एवं पूर्व मंत्री माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह, नारायण सिंह कुशवाह, वेदप्रकाश शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, कमल माखीजानी, जिलाध्यक्ष भाजपा, कौशल शर्मा, जिलाध्यक्ष ग्वालियर ग्रामीण भाजपा, जय सिंह कुशवाह, अभय चौधरी, देवेश शर्मा, अशोक शर्मा, बाल खांडे के आतिथ्य में आयोजित किए गए।
मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पड़ाव, पाताली हनुमान मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर, काल्पी ब्रिज मंदिर, हनुमान मंदिर लोचन नगर, जिला पंचायत प्रांगण मंदिर थाटीपुर, सिरोल हनुमान मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर महाराज बाड़ा, हनुमान मंदिर माधवगंज गिर्राज जी मंदिर सदर बाजार मुरार, आर्य नगर हनुमान मंदिर, हनुमान चौराहा मंदिर, मोटे गणेश मंदिर शिंदे की छावनी, दीनदयाल नगर हनुमान मंदिर ददरौआ धाम, डागरी हनुमान मंदिर डबका, गिरगांव हनुमान मंदिर, बड़ागांव हनुमान मंदिर, जड़ेरुआ धाम मंदिर, दीनदयाल नगर ब्लॉक मंदिर, बगिया मंदिर सुरेश नगर थाटीपुर, सेंथरी हनुमान मंदिर, मांडरे की माता मंदिर, हनुमान मंदिर कम्पू, हनुमान मंदिर छत्री बाजार, थाटीपुर हनुमान मंदिर, नौगांव हनुमान मंदिर, अरू वाले हनुमान मंदिर, तलवार वाले हनुमान मंदिर, ठाकुर बाबा हनुमान मंदिर महलगांव, नौगांव हनुमान मंदिर, कैंसर पहाडिय़ा हनुमान मंदिर, संकटमोचन हनुमान मंदिर मीरा नगर, हनुमान मंदिर सदर बाजार, उसर वाले हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर दगियापुरा, खेरिया हनुमान मंदिर, हनुमान मंदिर कम्पनी बाग मुरार, हनुमान मंदिर इकाहरा, हनुमान मंदिर सुनारपुरा, हनुमान मंदिर तुरारी, हनुमान मंदिर बेहट, हनुमान मंदिर गडरोली, हनुमान मंदिर पुरानी छावनी, हनुमान मंदिर छावनी क्षेत्र मुरार, हनुमान मंदिर आरोरा, हनुमान मंदिर तोर, हनुमान मंदिर महलगेट, हनुमान मंदिर आदर्श कॉलोनी गोला का मंदिर, हनुमान मंदिर गोला का मंदिर, हनुमान मंदिर डीडी.माल, हनुमान मंदिर ओहदपुर, हनुमान मंदिर सोसा, कैला देवी मंदिर शिव कॉलोनी पिन्टोपार्क, घुमेश्वर महादेव मंदिर डबरा में आयोजित किया गया।
वहीं अंचल में अपना विशेष योगदान देने वाले हर वर्ग व क्षेत्र की 50 विभूतियों का सम्मान मुदगल पायगा माधवगंज में संत ढोलीबुवा महाराज, संत रमेशलाल महाराज (धर्मपुरी), संत कृपाल सिंह, महंत रामसेवक दास (गंगादास की शाला), संत मनीष अन्ना महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ।