दो दिन ठिठुरन के बाद शुक्रवार को कुछ राहत
Jan 01 2021
ग्वालियर। शहर में सुबह ठंड के कारण जरूर जनजीवन प्रभावित हुआ, लेकिन शीतलहर के कमजोर पड़ जाने के बाद शुक्रवार को ठिठुरन से कुछ राहत रही। दो दिन पारा जहां 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं कल इसमें कुछ इजाफा हुआ था और यह 4.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, वहीं आज इसमें 0.4 डिग्री सेल्सियस का और इजाफा हुआ, वहीं नमी बढऩे के साथ शीतलहर कमजोर पड़ जाने के कारण ठिठुरन से तो राहत रही, लेकिन कंपकंपी बनी रही। चूंकि धूप जल्दी खिल गई, जिससे लोगों को और भी दम मिल गई, क्योंकि हवा हल्की होने के कारण धूप की तपिश का अहसास शरीर को गर्मी प्रदान करता रहा।
कोहरे का असर देर रात से ही शुरु हो गया था, जिसमें धीरे-धीरे इजाफा हुआ, फिर तो सुबह जब लोग जागे तो फिर दृश्यता बेहद कम थी और कुछ दूर का दृश्य भी दिखाई नहीं दे रहा था, ऐसे में दिनचर्या देर से ही शुरु हुई। सड़कों पर सुबह से सन्नाटा सा रहा, नौ बजे के बाद ही सन्नाटा टूटा। इसके बाद जैसे-जैसे दिन चढ़ा जनजीवन पूरी तरह सामान्य हो गया। वरना बीते तीन रोज से तो शीतलहर का कहर गर्म कपड़ों में भी चैन नहीं लेने दे रहा था।
मौसम विभाग का कहना है कि अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के हालात बन रहे हैं, जिससे बादलों की आवाजाही शुरु हो जाएगी, इससे पारा और ऊपर जाएगा, जिससे ठंड तो कम होगी, लेकिन धूप नहीं निकलने के कारण लोगों में सर्दी का भय समाया रहेगा। लगभग दो दिन इसी तरह के मौसम के बाद फिर आसमान साफ होते ही शीतलहर के साथ तेज सर्दी भुगतनी पड़ेगी। साथ ही मावठ अलग परेशानी का सबब बनेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









