नये साल पर मॉल, टॉकीज हाउसफुल

Jan 01 2021

ग्वालियर। आज नया साल लोग अपने-अपने तरीके से मना रहे हैं। शहरवासी सुबह से ही डीबी मॉल, दीनदयाल मॉल व सालासर में पहुंचकर परिवार के साथ खरीदारी कर रहे हैं तो कई लोग मॉल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। जहां मॉल में भीड़ लगी है तो वहीं चिडिय़ाघर, किला और पार्कों में भी सुबह से ही भीड़ नजर आ रही है। हालत यह है कि फूलबाग पर वाहनों का जाम लगा हुआ है। मॉल के अंदर पार्किंग में वाहन खड़े करने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मॉल में पहुंचकर लोग घूमते हुए खाने पीने का स्वाद ले रहे हैं तो कई लोग खरीदारी कर रहे हैं। आज शहर के सिनेमाघरों में भी युवाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। सालासर सहित नई सड़क पर बने सिनेमाघरों में लोगों का हुजूम लगा रहा।
सुबह से ही युवाओं की टोलियां नया साल मनाने के लिए दीनदयाल मॉल और सालासर, डीबी मॉल में पहुंचना शुरू हो गए तो वहीं फन सिनेमा सहित शहर के अन्य सिनेमाघरों में युवा टिकट के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं।