मां लक्ष्मी ने दिया भक्तों को आशीर्वाद, मां लक्ष्मी को अर्पित की 5100 फीट लम्बी चुनरी

Jan 01 2021

ग्वालियर। अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा शुक्रवार को 5100 फीट लम्बी चुनरी शोभायात्रा महाराज बाड़े से प्रात: 10 बजे लक्ष्मी जी पूजन के साथ प्रारम्भ हुई। श्री लक्ष्मी जी के रथ को अग्रबन्धु अपने हाथों से खींचा। 51 जगह सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश ऐरन ने बताया है कि शोभा यात्रा महाराज बाड़े से सराफा बाजार, श्री राम मन्दिर से दौलतगंज होते हुए श्री अग्रसेन पार्क पर पहुंची। शोभायात्रा में महिलाएं चुनरी का मास्क लगाकर निकलीं।
चुनरी शोभायात्रा में नीलम शाह, मालती गोयल, पूनम अग्रवाल, विनीता तायल, कविता मगल, ज्योति अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, साधना गोयल, प्रीती बिन्दल, वन्दना अग्रवाल, रतन जिंदल, दिलीप अग्रवाल, मुकेश सिंघल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल जगमोहन अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।