राम धुन से गूंज उठा संपूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम

Jan 01 2021

ग्वालियर। शंकरा ज्योति मुक्तेश्वर महादेव द्वारा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मी गंज मुक्ति धाम को क्रिसमस से लेकर नया साल आने तक रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया जाता है यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल सचिव दीपक जायसवाल ने संयुक्त रूप से दी उन्होंने बताया की  समस्त आत्माओं की शांति के लिए अखंड रामायण का शांति पाठ का आयोजन विगत बारह बरसों से लक्ष्मी गंज मुक्ति धाम लगातार किया जा रहा है लेकिन इस बर्ष कारोना काल के चलते हूये जहां अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है वहां पर कारोना से हूई मौत का दाह-संस्कार विद्युत संयंत्र से किया जा रहा है तो वहां अखंड रामायण पाठ बैठना संभव नहीं हो पा रहा है लेकिन संस्था विगत कई वर्षों की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इसे ओडियो के माध्यम से सम्पूर्ण लक्ष्मी मुक्ति धाम में साउंड सिस्टम के माध्यम से सम्पूर्ण अखंड रामायण पाठ का दो दिवसीय मुख्यआयोजन 29 एवम् 30 दिसंबर को किया गया। और 25 दिसंबर से क्रिसमस से नया साल के प्रारंभ तक सम्पूर्ण लक्ष्मी गंज मुक्ति धाम को रंग बिरंगी रोशनी से जगमगायेगा रहा है। 
31 दिसंबर को दिन भर रामधुन का प्रसारण ओडियो के माध्यम से किया गया और रात्रि में  दीपक एवम् कैडिल जलाकर समस्त पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर कमल माखीजानी, धनश्याम पिरोनिया, बृजेंद्र सिंह जादौन एवम् संस्था के धीरज गोयल उपस्थित थे। संस्था के सभी पदाधिकारियों एवम् सदस्यों ने सभी महानुभावो से निवेदन किया था। की एक बार लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में रामधुन एवम् अपने अपने पितरों को कैडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करें। इस आव्हान से शहर से दर्शक वहां देखने भी पधारें।