धूमधाम से मना तुलसी पूजन

Jan 01 2021

ग्वालियर। सन्त श्री की प्रेरणा से देश भर में मनाए जा रहे तुलसी पूजन कार्यक्रम की श्रंखला में सत्संग मण्डल दीनदयाल नगर में नव वर्ष का आगमन तुलसी पूजन दिवस के साथ मनाया गया। यह जानकारी बलबीर सिंह परमार ने दी। आश्रम द्वारा क्रिसमस के एवज में विगत माह से शहर भर में ताप त्रय हारिणी तुलसी पूजन एवं वितरण का सिलसिला निरन्तर जारी है।
ज्ञात रहे कि ग्वालियर आश्रम द्वारा विगत वर्षों में भी लाखों पौधे वितरित कर पर्यावरण शुद्धि में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते आ रहे है। आज इसी क्रम में दीनदयाल नगर में आश्रम के भाइयों ने भक्तों के साथ तुलसी पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।जिसमे विधान पूर्वक तुलसी माता का पूजन रोली चन्दन अछत पुष्पों के द्वारा कर भाव पूर्वक आरती लोक मंगल की भावना से की गई। उपस्थित भक्त समुदाय के भाई,बहनों ने तुलसी की प्रदछिना कर सुख शांति समृद्धि का आशीर्वाद ग्रहण किया। इस पुनीत अवसर पर नरेश भाई द्वारा सत्संग का भी आयोजन किया गया। जिसमें ऑडियो वीडियो द्वारा पूज्य गुरुदेव की अमृत वाणी के श्रवण के साथ-साथ श्री आशा रामायण पाठ भी कराया गया।
जिसमें उत्साह पूर्वक शहर भर से भारी संख्या में भक्त गण शामिल हुए।विशेष रूप से शामिल होने वालों में आश्रम के नरेश भाई के अलावा परशुराम भदौरिया, बीपीएस सेंगर, मंगल सिंह तोमर, सीबी शर्मा, प्रचार प्रमुख बलबीर सिंह परमार, कल्पना शर्मा एडवोकेट, माला मिश्रा, मिथलेश शर्मा, कृष्णा परमार, मुन्नी चौहान, रेखा शर्मा, भगवान देवी इत्यादि है।