नए साल के जश्न पर पुलिस को देख उतरा नशा, गलियों में भागे बाइक सवार
Jan 01 2021
ग्वालियर। नए साल का जश्न मनाकर नशे में सड़क पर घूमते कुछ बाइक सवारों का नशा उस समय उतर गया जब पुलिस सामने खड़ी दिखाई दी। पुलिस के हाथ में ब्रीथ एनलाइजर था। पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर चेक किया तो वह नशे में नजर आए। स्पॉट पर ही उनका चालान किया गया। बीच शहर में चेकिंग के दौरान एक सैकड़ा लोगों के चालान किए गए हैं। कई जगह तो वाहन चालक पुलिस को देखते ही गलियों में घुसते नजर आए हैं। गुरुवार को नए साल के आगमन पर शहर वासियों में काफी जोश दिखा। रात तक सड़कों पर आम दिनों की तुलना में चहल-पहल ज्यादा थी। होटल-रेस्टोरेंट व गार्डन में आयोजन होते नजर आए हैं। इसी तरह पुलिस भी सड़कों पर चौकस नजर आई है।
एसपी अमित सांघी ने बताया कि हर साल शहरवासी परिजनों के साथ व युवा वर्ग दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए काफी संख्या में किला, तिघरा व अन्य स्थलों पर पहुंचते हैं। इस साल कोविड-19 के चलते पुलिस द्वारा सख्ती बरती गई। इन स्थानों पर पहुंचने वाले लोग कोविड गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं या नहीं इसका भी ध्यान रखा गया। 31 दिसंबर की रात को पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट सहित सड़क निकलने वालों तक पर निगरानी रखी गई है। पुलिस ने शहर के 25 प्वाइंट पर चेकिंग लगाई। यह वह प्वाइंट है जहां से पूरे शहर में निगरानी रखी जा सकती है। 45 एफआरवी भी पेट्रोलिंग करती नजर आई हैं।
ब्रीथ एनालाइजर देख भागे वाहन चालक
शहर के 25 प्वाइंट में से 12 प्वाइंट ऐसे थे जहां यातायात पुलिस ब्रीथ एनालाइजर लेकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ कर रही थी। इनमें नदीगेट पर डीएसपी नरेशबाबू अन्नोटिया के नेतृत्व में टीम चेकिंग कर रही थी। यहां काफी लोगों को नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया है। पुलिस के हाथ में ब्रीथ एनालाइजर देखकर वाहन चालक गाडिय़ां लौटाकर भागते हुए नजर आए हैं।
इधर लश्कर समेत कई क्षेत्रों में घर की छतों और शिन्दे की छावनी स्थित एक होटल में रात को तीन बजे तक डीजे बजता रहा। यहां पुलिस की नजर नहीं पहुंची। इस क्षेत्र के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
600 जवान व अफसरों कर रहे निगरानी
31 दिसंबर को शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 600 जवान अतिरिक्त ड्यूटी पर लगाए गए थे। यह विशेषकर ऐसे क्षेत्र में लगाए गए थे जहां मॉल, होटल, रेस्टोरेंट ज्यादा है। साथ ही ऐसे जगह जहां सार्वजनिक आयोजन हो रहे हैं। इसके अलावा पर्यटन स्थल के आसपास भी दिन के समय पुलिस निगरानी करती नजर आई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









