डंपर ने बाइक पर सवार दो युवक को कुचला, मौत
Dec 31 2020
ग्वालियर। गोला का मंदिर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को भारी वाहन संभवत: डंपर ने कुचल दिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों का आरोप है कि पुलिस व एंबुलेंस को कॉल की, लेकिन हादसे के घंटों बाद तक कोई नहीं पहुंचा। स्वजनों में भी इस बात से रोष है। बाद में पुलिस ने स्वजनों को समझाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया।
पुलिस के अनुसार रात को करीब 11 बजे राहुल बाथम और राज बाथम निवासी प्रगति विहार कॉलोनी से हजीरा किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वे नया बस स्टैंड, बिजलीघर रोड के सामने आर्मी गेट के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मारी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। पीछे से डंपर ने उन्हें कुचल दिया।
पिता ने कराई एफआईआर बताया जाता है कि रात को राज बाथम के पिता मुन्नालाल ने पुलिस को एफआईआर में बताया कि उसके पुत्र और पड़ौसी युवक को कोई अज्ञात वाहन कुचलकर भाग गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस सर्च करेगी।
एक साथ दो युवक की मौत पर मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि एक युवक के रिश्ते की बात चल रही थी। उसे देखने के लिए लड़की वाले आने वाले थे। बीती रात जिस समय हादसे का पता लगा, तो परिवार में कोहराम मच गया। काफी लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस फिलहाल मामले में कार्रवाई कर रही है।
आर्थिक तंगी से परेशान होकर मजदूर ने लगाई फांसी
गिरवई थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार विकास पुत्र नरेश जाटव निवासी बरौआ गांव हाल निवास धोकलपुरा गिरवई में अपने अन्य भाईयों के साथ रहता था। वह बेलदारी कर आया और किराए के घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी का कारण पैसे की तंगी बताई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









