नल की धारा देख लाजवंती के आंखों से निकली अश्रु धारा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को दिये ढेरों आशीष

Dec 31 2020

ग्वालियर। वार्ड 51 स्थित मामा का बाजार स्थित हैदरगंज निवासी 70 वर्षीय वृद्ध लाजवंती माई ने जैसे ही कलेक्टर की जनसुनवाई में घर पर पानी नहीं आने की व्यथा सुनाई और घर पर नल कनेक्शन लगाने की गुहार लगाई, वैसे ही तत्काल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर प्रशासनिक अमला हरकत में आया और 1 घंटे के अंदर वृद्ध लाजवंती के घर पर नल कनेक्शन लगा दिया। आज जब वृद्ध लाजवंती के घर पर और लोगों की तरह नल से पानी आया तो वृद्धा की आंखों से अश्रु धारा बह निकली। वृद्धा की आंखों से निकले आंसू और दिल से निकले कलेक्टर के लिए ढेरों आशीष।