शीतलहर और कोहरे ने कंपकंपा दिए हाड

Dec 31 2020

ग्वालियर। नए साल के अंतिम दिन ठंड ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। ग्वालियर का जन-जीवन अब शीतलहर और कोहरे के कारण अस्त-व्यस्त दिखाई देने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। 
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से उार भारत के पहाड़ों पर बर्फ की चादर बिछ गई है। इसके साथ ही उार भारत से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार की सुबह से शीत लहर ने लोगों को हलाकान कर दिया। सूरज निकला लेकिन बेअसर रहा। सुबह-शाम लोग सर्दी से बचने के लिए घरों में दुबके हैं या फिर अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। दिन के साथ-साथ रात में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीती रात तापमान में गिरावट से लोगों को हाडकंपाने वाली सर्दी का अहसास हुआ। उधर मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन दिन तक ठंड के तेवर ऐसे ही रहने वाले हैं। 24 घंटे तक शीत लहर की रफ्तार और बढऩे का अनुमान है।
न्यूनतम पारा पांच डिग्री तक जा पहुंचा। धूप तो खिली लेकिन सूरज से हटते ही सर्द हवाओं ने ठिठुरा दिया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नए साल का स्वागत भी सर्द हवाओं के बीच होने के आसार हैं।