रामभरोसे एण्ड संस पर एंटी एविजन की कार्रवाई
Dec 30 2020
ग्वालियर। कर अपवंचना की मिल रही शिकायत के बाद बुधवार को विक्रय कर विभाग की एंटी एविजन टीम संयुक्त आयुक्त यूएस वैश्य के निर्देश पर पाटनकर बाजार स्थित प्लायबोर्ड बिक्री करने वाली फर्म राम भरोसे एण्ड संस के यहां जा पहुंची।
राम भरोसे एण्ड संस के मालिक गिरराज सिंहल से उनके फ र्म पर पहुंची टीम ने दुकान में रखे सभी बिक्री संबंधी दस्तावेज के साथ ही कम्प्यूटर में दर्ज सभी बिक्री व खरीदी के रिकार्ड को अपने कब्जे में लेकर कर अपवंचना व जीएसटी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीम ने सबसे पहले राम मंदिर स्थित जीएस एसोसिएट व रामभरोसे फर्म पर कार्रवाई शुरू की। इनके गोदाम पर पहुंचकर भी माल की गणना की गई। विभाग को उम्मीद है कि कारोबारी के यहां से बड़ा कर अपवंचन मिल सकता है। लकड़ी कारोबारी का टर्नओवर करोड़ों रुपए का बताया गया है। इनके प्रतिष्ठानों पर टीम पहुंची तो यहां बड़ी मात्रा में लकड़ी, प्लायवुड का स्टॉक मिला। इस दौरान टीमों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









