रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम

Dec 30 2020


आज रामधुन और कंैडिल जलाकर दी जायेगी पितरों को श्रद्धांजलि

ग्वालियर। शंकरा ज्योति मुक्तेश्वर महादेव द्वारा विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को क्रिसमस से लेकर नया साल आने तक रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया जाता है। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल सचिव दीपक जायसवाल ने संयुक्त रूप से दी उन्होंने बताया की समस्त आत्माओं की शांति के लिए अखंड रामायण का शांति पाठ का आयोजन विगत बारह बरसों से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम लगातार किया जा रहा है लेकिन इस बर्ष कारोना काल के चलते हुए जहां अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाता है वहां पर कारोना से हुई मौत का दाह-संस्कार विद्युत संयंत्र से किया जा रहा है तो वहां अखंड रामायण पाठ बैठना संभव नहीं हो पा रहा है लेकिन संस्था विगत कई वर्षों की परपरा को आगे बढ़ाते हुए इसे ओडियो के माध्यम से सपूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में साउंड सिस्टम के माध्यम से सपूर्ण अखंड रामायण पाठ का दो दिवसीय  किया जा रहा है इसकी मंगलवार की रात को समाप्ति की हुई। और 25 दिसंबर क्रिसमस से नया साल के प्रारंभ तक सपूर्ण लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम को रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। आज 31 दिसंबर को दिन भर रामधुन का प्रसारण ओडियो के माध्यम से किया जायेगा और रात्रि में कैडिल जलाकर समस्त पितरों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी महानुभावों से निवेदन किया है की एक बार लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम रामधुन एवं अपने अपने पितरों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करें इस आयोजन में आप जरूर पधारे।