गौ पूजन कर साल 2020 को किया अलविदा

Dec 30 2020

ग्वालियर। स्वीट वोमेन्स क्लब और जमीं से आसमां की टीम भारत विकास परिषद शाखा समर्पण के साथ ढोली बुआ पुल स्थित गौ शाला गई। गौ माता का पूजन करते हुए उनसे आने वाले नव वर्ष के लिये मंगल कामना की। इस वर्ष के कोरोना संकट से मुक्ति के लिये प्रार्थना करते हुए विधिवत चन्दन,धूप,पुष्प की माला,गौमाता को अर्पित की और ठण्ड के मौसम को देखते हुए गुड़ और भुने हुए चनों से सभी गायों को भोग लगया। चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। हिन्दू सयता मे गौ को माता का दर्जा दिया गया है, और माता अपने बच्चों पर हमेशा दया रखती है बस इसी भावना के साथ हम सभी ने उनकी शरण ली गौ माता के जयकारे लगाते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। 
टीम मे गुलाब प्रजापति, गिरीश अग्रवाल, सतीश राजोरिया, बसंत खोडेला, विजय, कमल, नमन, रेखा बंशल, सोनल पाल, संगीता पाल, सपना पाल, नेहा, विभा, सुलेखा, रश्मि गुप्ता और भी अन्य सद्स्य उपस्थित रहे। प्रोग्राम का संचालन रेखा बन्सल और सोनल पाल ने किया। गिरीश अग्रवाल ने सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए उनके इस कार्य की सराहना की है व उन सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।