विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने की डीपीसी से मुलाकात
Dec 30 2020
ग्वालियर। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को डीपीसी कार्यालय पहुचकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्राइवेट स्कूल के संचालक उपस्थित थे। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह चौहान प्राईवेट स्कूल संचालकों की अगुवाई कर रहे थे। डीपीसी की अनुपस्थिति में एसोसिएशन के सदस्यों ने एडीपीसी राकेश नायक से मुलाकात की। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कोविड-19 के कारण प्राइवेट स्कूल संचालकों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। पिछले कई माह से प्राइवेट स्कूल संचालकों द्वारा डीपीसी से लगातार आरटीई की फीस प्रतिपूर्ति की राशि विद्यालय के खातों में जमा करने के लिए आग्रह किया गया, लेकिन हर बार कोई ना कोई कारण बताकर आज दिनांक तक उक्त राशि विद्यालय के खातों में नहीं भेजी गई है। इतना ही नहीं कभी नोडल तो कभी विभाग द्वारा जांच का भय दिखाकर स्कूल संचालकों को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है जो कि अनुचित है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा चेतावनी दी गई है कि जिन नोडल द्वारा उक्त कार्य में लापरवाही बरती जा रही है उनके खिलाफ कार्यवाही की जावे और तीन दिवस के अंदर विद्यालयों की शेष राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जावे। अन्यथा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसका उत्तरदायी सबंधित विभाग होगा। वहीं डीपीसी कार्यालय द्वारा समस्या पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्य राज करण सिंह भदौरिया, गोविंद सिंह राठौर, राजकुमार जैन, केके श्रीवास्तव, पवन गोले, श्याम दीक्षित, महेंद्र श्रीवास्तव, सौरभ जोशी, नरेश श्रीवास्तव, विमल जैन, भाऊ सिंह लोधी, जावेद अली, संजय गुप्ता, रविकांत दुबे, रणवीर सिंह तोमर, श्रीमती रेनू आदि उपस्थित थे
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









